फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Formation of District Executive Committee at the Bharatiya Mazdoor Sangh Conference

Shahjahanpur News: भारतीय मजदूर संघ के सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का गठन

Sun, 10 May 2026 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Formation of District Executive Committee at the Bharatiya Mazdoor Sangh Conference
आर्डनेंस क्लब में भारतीय मजदूर संघ के पदा​धिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत करते पदा​धिकारी। 
शाहजहांपुर। भारतीय मजदूर संघ के जिला सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रतीक श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

ऑर्डनेंस क्लब में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा, विशिष्ट अतिथि संगठन के उत्तर-प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, प्रदेश मंत्री देव वर्मा आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालक विश्वनाथ वर्मा ने अतिथि परिचय कराया। मुख्य अतिथि ने मजदूर संघ की राष्ट्रवादी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीएएमएस राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्य करने वाला श्रमिक हितैशी संगठन है जो राष्ट्रहित, उद्योग हित व मजदूर हित के हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन

जिला मजदूर संघ के अध्यक्ष अश्वनी आर्य ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। इसके बाद नई जिला कार्यकारिणी घोषित करते हुए प्रतीक श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष बनाया गया। सुदीप शुक्ला महानगर अध्यक्ष बनाए गए। श्याम सिंह, वीरेंद्र कुमार, अवनीश सिंह उपाध्यक्ष, विवेक चौरसिया महामंत्री, अभिषेक सिंह मंत्री, आलोक मिश्रा, हरिमोहन सक्सेना, परवेज खान जिला संयुक्त मंत्री बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद पांडेय अंकेक्षक, विमल वर्मा कोषाध्यक्ष, विश्वनाथ वर्मा मीडिया प्रभारी, शेखर सक्सेना प्रचार मंत्री, दिनेश सिंह, अनुज सक्सेना, बलवीर सिंह, संदीप वर्मा को सदस्य बनाया गया। मनोनीत पदाधिकारियों का आरपी सिंह, संभाग प्रभारी शंकर लाल, विभाग प्रमुख ओपीएन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष देवीदीन वर्मा, बलवीर सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed