{"_id":"6621acefc1177672200dfbd4","slug":"format-of-affidavit-of-birth-and-death-certificate-changed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-117022-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के शपथ पत्र का प्रारूप बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के शपथ पत्र का प्रारूप बदला
Fri, 19 Apr 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम से सत्यापन होने के बाद एसडीएम सदर कार्यालय में शपथ पत्र का प्रारूप ही बदल दिया गया। ऐसे में वे लोग परेशान हो रहे हैं, जिन्होंने अप्रैल में आवेदन किया था।
प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम कार्यालय में आवेदन करना होता है। इसके लिए शिशु के आवेदनकर्ता और दो गवाहों का शपथ पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर जमा की जाती है।
अप्रैल में जन्म प्रमाण पत्र के लिए अब तक 290 तथा मृत्यु प्रमाण पत्र को 200 आवेदन किए गए थे। नगर निगम ने 282 जन्म व 155 मृत्यु के प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए, लेकिन अब जिन आवेदकों के आवेदन पत्र एसडीएम कार्यालय में पहुंचे हैं, उनके प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे।
विज्ञापन
उनके आवेदन पत्र और संलग्न दस्तावेजों को वापस किया जा रहा है। आवेदनकर्ताओं से संलग्न शपथ पत्र नए प्रारूप के अनुसार तैयार कराने, गवाहों के शपथ पत्र के साथ ही उनका प्रमाणित फोटो लगवाने की बात कही जा रही है। जबकि, जिन लोगों ने पुराने प्रारूप पर शपथ पत्र तैयार करवाकर आवेदन कर दिया, उनके फिर से उतने ही रुपये खर्च होंगे, जितने पहले हुए थे। आवेदन में करीब 300 से 500 रुपये तक खर्च आ जाता है।
आवेदनकर्ताओं का कहना है कि यदि प्रारूप बदल दिया गया है तो उसकी जानकारी आवेदन करने के दौरान ही नगर निगम कार्यालय से प्राप्त होनी चाहिए थी। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि एसडीएम सदर कार्यालय से अचानक प्रारूप बदलकर शपथ पत्र दिए जाने के लिए कहा जा रहा है, इसकी जानकारी पहले से देनी चाहिए थी ताकि आवेदनकर्ताओं को परेशानी न हो।
-- --
नगर निगम से सत्यापन होने के बाद एसडीएम सदर कार्यालय से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। सत्यापन के बाद प्रारूप नहीं बदलना चाहिए। इसके लिए बात की जाएगी।
-डॉ. मनोज कुमार मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
-- --
स्थानीय स्तर पर कोई फेरबदल नहीं किया गया है। शासन की ओर से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का नया प्रारूप जारी हुआ है।
- ज्ञानेंद्र नाथ, एसडीएम सदर