फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forest workers accused of breaking into a house and misbehaving with women and vandalising it

Shahjahanpur News: वनकर्मियों पर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोप

Sun, 14 Sep 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Forest workers accused of breaking into a house and misbehaving with women and vandalising it
खुटार। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने वनकर्मियों पर घर में घुसकर अभद्रता और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रेंजर ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

महिला ने दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति कुछ समय पूर्व वन विभाग में वाॅचर के पद पर रहकर जंगल की रखवाली कर रहे थे। चार-पांच महीने का उनका मानदेय न मिलने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर मानदेय दिलाए जाने के लिए शिकायत दर्ज कराई। इससे रेंजर नाराज हो गए और बृहस्पतिवार की रात वनकर्मियों के साथ उनके घर घुस आए और महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन

वनकर्मियों ने घर में रखा घरेलू सामान भी तोड़ दिया। फिर शिकायत करने पर केस काटने की धमकी दी। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के पति वाॅचर के तौर पर काम करते थे। कई बार कटान में पकड़े जाने पर केस दर्ज किया गया था और फिर नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद से लगातार फोन करके जंगल से कटान की शिकायतें करते हैं। कई बार वह मौके पर गए तो वे लोग सूचना देने के बाद चले जाते हैं।

बृहस्पतिवार रात भी महिला के पति ने एसडीओ को अपने गांव के पास कटान और जेसीबी से जड़ें खोदे जाने की सूचना दी थी। इस पर वह वनकर्मियों के साथ मौके पर गए थे लेकिन वहां पर न तो कटान मिला और न ही शिकायतकर्ता। जिस पर प्रधान के साथ जानकारी करने के लिए उसके मकान के दरवाजे तक गए थे। वह सिर्फ परेशान करने के इरादे से इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed