फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forest department to keep its history in Smiriti Vatika

स्मृति वाटिका में अपनों की याद संजोएगा वन विभाग

Mon, 28 Aug 2017 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
Forest department to keep its history in  Smiriti Vatika
file pic - फोटो : अमर उनाला

पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वन विभाग ने यादों को संजोने की मुहिम भी शुरू की है। सेहरामऊ दक्षिणी इलाके के जालिपा देवी मंदिर के पास प्रांगण में स्मृति वन वाटिका की स्थापना कराई जा रही है। इसके लिए तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। यहां पर दिवंगत परिजनों की याद एवं किसी भी कार्यक्रम में पौधरोपण कराकर इसमें नाम पट्टिका लगाई जाएगी। इन पौधों के रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। इसके लिए निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा। जनपद मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर कस्बा सेहरामऊ दक्षिणी के जालिपा देवी मंदिर के पास ग्राम समाज की भूमि में स्मृति वन वाटिका की स्थापना की जा रही है। इस वाटिका में शीशम, जामुन, कंजी, नीम, अर्जुन के पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि यह वाटिका मुख्य तौर पर जनता के लिए ही स्थापित की जा रही है। यह वाटिका सदर रेंज के अधीन होगी। यहां एक कर्मचारी हर वक्त मौजूद रहेगा। यहीं पौध तैयार की जाएगी। दिवंगत परिजन की याद, जन्मदिवस, शादी की साल गिरह आदि के अवसर पर यहां पौधरोपण कराया जा सकेगा। इसके लिए वन विभाग नाम मात्र का शुल्क लेगा। जिसकी रसीद दी जाएगी। जिस व्यक्ति के द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। उसके नाम की पत्थर की नाम पट्टिका भी लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से इसे शुरू कर दिया जाएगा। वाटिका के लिए एक हेक्टेयर भूमि कुतुवापुर ग्राम समाज से ली गई है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस वाटिका में करीब 1100 पौधों को लगाने का लक्ष्य है। इसके पूरा होने के बाद अन्य किसी स्थान पर वाटिका स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed