{"_id":"631f835205d4582e9f26812f","slug":"forest-department-s-watcher-was-getting-the-tree-cut-sent-to-jail-shahjahanpur-news-bly4973958181","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग का वाचर ही कटवा रहा था पेड़...रेंजर ने मौके से पकड़कर भिजवाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग का वाचर ही कटवा रहा था पेड़...रेंजर ने मौके से पकड़कर भिजवाया जेल
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। खुटार रेंज की बिलंदापुर बीट में जंगल की रखवाली के लिए रखा गया वॉचर मिश्रीलाल ही पेड़ कटवा रहा था। सूचना पर रेंजर ने उसे रंगे हाथ पेड़ कटवाते पकड़ लिया। केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
बिलंदापुर बीट में कई दिन से कटान की सूचना मिल रही थी। रेंजर रमाकांत सक्सेना ने मुखबिर सक्रिय किए तो पता चला कि वॉचर मिश्रीलाल की मिलीभगत से कटान हो रहा है। मिश्रीलाल खुद पेड़ कटवाकर बेच देता है। 11 सितंबर को मुखबिर ने बताया कि मिश्रीलाल रात में पेड़ कटवाने की तैयारी कर रहा है। रेंजर रात में टीम सहित बताई जगह के पास छिपकर बैठ गए। देर रात मिश्रीलाल लकड़ी काटने वालों को लेकर जंगल पहुंच गया और सागौन के दो पेड़ कटवा डाले। रेंजर ने घेराबंदी कर वॉचर को पकड़ लिया लेकिन लकड़ी काटने वाले मौके से भाग निकले।
काटी गई लकड़ी को वन चौकी बिलंदापुर लाकर सीज कर दिया गया। वॉचर बंडा के गांव रसूलपुर निवासी मिश्रीलाल के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। वॉचर को जेल भेज दिया गया है। रेंजर ने बताया कि मिश्रीलाल की शिकायतें मिल रही थीं। उसे पेड़ कटवाते हुए मौके से पकड़ा गया है। लकड़ी काटने वाले तीन लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
होटल स्वामी पर 20 हजार रुपये जुर्माना
खुटार। कोरों की लकड़ी को जलाने के लिए लाते समय एक होटल स्वामी को पकड़कर 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। रेंजर रमाकांत सक्सेना ने सोमवार को खुटार के मुख्य चौराहे के पास होटल करने वाले खुटार निवासी कन्हैयालाल सक्सेना को कोरों की कीमती लकड़ी लाते समय पकड़ लिया। लकड़ी को छोटे गुटकों के रूप में कर जलाने के लिए ले जाया जा रहा था। कन्हैयालाल लकड़ी से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। रेंजर ने कन्हैयालाल पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। संवाद