{"_id":"685c3e10f82800abd00879f4","slug":"foreman-died-after-being-crushed-by-a-truck-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-146695-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रक से कुचलकर फाेरमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रक से कुचलकर फाेरमैन की मौत
विज्ञापन
पुवायां सीएचसी पर रोती मुड़िया कुर्मियात के बसंत के परिवार की महिलाएं। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। मध्य प्रदेश से कंबाइन पर काम कर घर लौट रहे फाेरमैन की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को मय ट्रक पकड़ लिया है।
पुवायां के गांव जारमानो निवासी रामचंद्र का 35 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार कंबाइन पर फोरमैन थे। वह लगभग एक महीने पहले मध्य प्रदेश में कंबाइन पर काम करने गए थे। काम समाप्त होने पर वह घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह शाहजहांपुर से बस में बैठकर वह पुवायां आए और राजीव चौक पर उतर गए। यहां से बसंत को दूसरे वाहन से गांव जाना था। राजीव चौक पर शाहजहांपुर की ओर से आए एक ट्रक की टक्कर लगने से बसंत गिर पड़े। उनकी ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को पकड़कर ट्रक सहित थाने भेजवाया। शव को सीएचसी भेजवाया गया है। हादसे की सूचना बसंत के घर पहुंची तो परिजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। बसंत कुमार के भाई राजीव कुमार ने ट्रक चालक शाहजहांपुर के मोहल्ला चारखंभा निवासी मोहम्मद मुज्जमिल के खिलाफ तहरीर दी है।
बसंत कुमार के पिता के पास आठ बीघा जमीन है। बसंत चार भाई हैं। जमीन कम होने के कारण बसंत कंबाइन पर काम कर और मजदूरी करते थे, जिससे परिवार की गुजर होती थी। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। थाना प्रभारी रवि किरण के अनुसार ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बसंत कुमार की मौत से पत्नी रामदेवी, पुत्री अंकिता, पुत्र शिवा, अनिकेत का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हाईवे पर बाइक फिसलने से दंपती समेत तीन घायल
कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पटना देवकली गांव के पास बुधवार सुबह बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार ढका लालपुर गांव के दलवीर कश्यप, बदायूं जिले के उसहैत थानांतर्गत मिर्जापुर गांव के पुष्पेंद्र और उनकी पत्नी लक्ष्मी घायल हो गईं। दलवीर की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। संवाद
अतिक्रमण ने ले ली जान, सोशल मीडिया पर आक्रोश जता रहे लोग
- राज्यसभा सांसद, विधायक की नाराजगी के बाद भी फुटपाथ पर कब्जों की भरमार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। सड़क हादसे में बुधवार को हुई बसंत कुमार की मौत के बाद लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। तमाम लोगों ने फुटपाथ पर लग रहे ठेले, खोमचे और हाईवे घेरकर खड़े होने पर वाले ई-रिक्शा चालकों को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। हादसे को पुलिस, प्रशासन की लापरवाही बताया है।
पुवायां के राजीव चौक पर शाहजहांपुर-पलिया और मैगलगंज-पूरनपुर दो हाईवे आकर मिलते हैं। इसके अलावा यहां से निगोही और कस्बे के अंदर जाने का मार्ग भी है। इस कारण राजीव चौक पर काफी भीड़ रहती है। इसके अलावा ठेले, खोमचे और ई-रिक्शा चालक आधा हाईवे घेर लेते हैं। जाम लगने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। बावजूद इसके पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमण हटवाने पर ध्यान नहीं देते।
राजीव चौक पर अतिक्रमण से आए दिन होने वाले हादसों को लेकर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार पुलिस से राेष तक जता चुके हैं। विधायक चेतराम ने तो डीएम को राजीव चौक पर अतिक्रमण की स्थिति तक दिखाई थी, लेकिन कोई सबक नहीं लिया गया। बुधवार को ट्रक से कुचलकर बसंत की जान चली गई।
लोगों ने सोशल मीडिया पर ये लिखा
हादसे पर तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जताया है। ब्रजेंद्र देव मिश्रा ने लिखा है कि राजीव चौक पर हुए हादसे के बाद भी प्रशासन मौन है। नरेंद्र वाजपेयी ने लिखा कि कुछ दिन पहले विधायक ने इस मुद्दे पर बहुत काम किया, नतीजा ढाक के तीन पात। अनिक गुप्ता ने लिखा अतिक्रमण नहीं हटने तक यह चलता रहेगा। किरन विश्वकर्मा ने हादसे के लिए ठेले वालों को जिम्मेदार बताया। संजीव प्रजापति ने लिखा कि दुकानदार आधा हाईवे कवर कर दुकान लगा देते हैं। तमाम अन्य लोगों ने भी हादसे के लिए अतिक्रमण को जिम्मेदार बताते हुए रोष जताया है।
अतिक्रमण के कारण गईं जानें
- आठ अप्रैल 2024 : गांव रहदेवा निवासी 50 वर्षीय गुड्डी देवी की राजीव चौक के पास ट्रक से कुचलकर मौत।
- 28 नबंवर 24 : मिट्टी भरे डंपर की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त सवार बाल बाल बचे।
- एक जनवरी 2025 : पुवायां के मोहल्ला कसभरा तकिया के ध्रुव की राजीव चौक पर रोडवेज बस की टक्कर से मौत, साथी पुष्पेंद्र घायल।
- 14 जनवरी 2025 : राजीव चौक पर ई रिक्शा में कार की टक्कर लगने से तीन लोग घायल।
- 24 फरवरी 2025 : पुवायां के मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी मलय गुप्ता तालाब में डूब गए थे। सीएचसी ले जाते समय राजीव चौक पर पुलिस की गाड़ी जाम में फंसने से मलय की मौत।