{"_id":"645e93da83ac0e59d60d3b84","slug":"forcedly-sent-to-her-in-laws-house-the-girl-jumped-into-the-sharda-canal-shahjahanpur-news-c-4-1-152604-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जबरदस्ती ससुराल भेजा तो शारदा नहर में कूदी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जबरदस्ती ससुराल भेजा तो शारदा नहर में कूदी युवती
Sat, 13 May 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 13 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
बंडा। ससुराल न जाने की जिद पर अड़ी युवती को शुक्रवार को मायकेवालों ने समझाकर पति के साथ भेजा तो रास्ते में बाइक रुकवाकर उसने शारदा नहर में छलांग लगा दी। परिजन और गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं चला। युवती की शादी दो महीने पहले ही हुई थी और वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी।
क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दो महीने पहले बंडा इलाके के ही एक गांव के युवक के साथ हुई थी। युवती ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। बृहस्पतिवार को पति उसे विदा कराने के लिए आया तो उसने जाने से मना कर दिया। परिवार वालों के समझाने पर देर शाम वह पति के साथ जाने को तैयार हुई। वह पति की बाइक पर बैठकर ससुराल जा रही थी।
गहलुइया पुल के पास उसने बहाने से बाइक रुकवाई। फिर बाइक से उतरकर शारदा नहर में छलांग लगा दी। पति ने मामले की सूचना ससुराल और अपने परिवार वालों को दी। दोनों परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और तलाश शुरू की। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर महिला की तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चना। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। संवाद