फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   football,sports activity

शाहजहांपुर ने पीलीभीत और बरेली को हराकर जीते फुटबॉल के फाइल मुकाबले

Sat, 11 Dec 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
football,sports activity
फुटवॉट की विजेता शाहजहांपुर की पुलिस टीम को ट्राफी देते डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस.आनंद। स - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हथौड़ा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें शाहजहांपुर की महिला और पुरुष टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बरेली और पीलीभीत की टीम को हराकर जीत हासिल की। विजयी टीमों को डीएम और एसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रोजा के जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय 70वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी। प्रतियोगिता की मेजबानी शाहजहांपुर पुलिस टीम ने की। शुक्रवार को प्रतियोगिता के महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला शाहजहांपुर और बरेली के बीच हुआ। इसमें शाहजहांपुर की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर बरेली की टीम को 3-0 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

इसके बाद पुरुष वर्ग का फाइनल मैच शाहजहांपुर और पीलीभीत के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम ने पीलीभीत की टीम को 1-0 से हरा दिया। इस प्रतियोगिता में जोन की आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबला देखने के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद भी स्टेडियम पहुंचे। दोनों विजेता टीमों को डीएम और एसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटवॉट की विजेता शाहजहांपुर की महिला पुलिस टीम को ट्राफी देते डीएम  इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस.?

फुटवॉट की विजेता शाहजहांपुर की महिला पुलिस टीम को ट्राफी देते डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस.?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed