फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   food fair

फूड फेयर में शकरकंद की खीर ने घोली मिठास

Fri, 24 Jan 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
food fair
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में वार्षिकोत्सव गैलेक्सी के अतंर्गत फूड फेयर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयों के विभिन्न विभागों की ओर से खानपान के स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन

फूड फेयर का उद्घाटन स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम की डायरेक्टर शाजिया खान और इरम खान ने किया। फूड फेयर में स्टालों पर लगे चटपटे और स्वादिष्ट व्यंजनों का छात्र-छात्राओं और स्टाफ के सदस्यों ने खूब लुत्फ उठाया। मेले में जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, बीबीए, कॉमर्स, शिक्षा विभाग, बीसीए, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स, दर्शनशास्त्र, उर्दू, इतिहास, लाइब्रेरी साइंस, कंप्यूटर साइंस आदि विभाग की ओर से स्टाल लगाए थे। पकवानों की श्रेणी में अंग्रेजी विभाग के स्टाल को प्रथम, एनएसएस द्वितीय स्थान मिला। गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विभाग को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मिष्ठान्न की श्रेणी में लाइब्रेरी साइंस को प्रथम, इतिहास विभाग को द्वितीय और रोवर्स-रेंजर्स को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका डॉ. अब्दुल सलाम और डॉ. सलीम अहमद खान ने निभाई। प्राचार्य प्रोफेसर जमील अहमद ने विजेता स्टाल संचालकों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रबंधक मलक अब्दुल वाहिद खां, प्रवासी भारतीय हसीब खां, डॉ. सीमा शर्मा डॉ. रईस अहमद, डॉ. इरम जहां, डॉ. समन जैदी, डॉ. नीलम टंडन, डॉ. कौसर जमाल, नूतन पांडेय, डॉ. सोनी वर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed