फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Food department raided Sagar Industries, 1634 liters of oil sealed

Shahjahanpur News: सागर इंडस्ट्रीज पर खाद्य विभाग ने मारा छापा, 1634 लीटर तेल सील

Thu, 22 May 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Food department raided Sagar Industries, 1634 liters of oil sealed
शाहजहांपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार और सहायक आयुक्त (खाद्य), बरेली मंडल संदीप चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने जमौर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सागर इंडस्ट्रीज में छापा मारा। तेल के पांच नमूने लिए और संदिग्ध होने पर 1634 लीटर तेल सील कर दिया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने दो नमूने सोयाबीन रिफाइंड, दो सरसों के तेल के, एक नमूना राइस बान ऑयल का लिया है। इसमें 156 लीटर सोयाबीन तेल, 940 लीटर सरसों का तेल, 538 लीटर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल सील किया गया। जांच के दौरान फैक्टरी परिसर में गंभीर स्तर की गंदगी पाई गई। इससे खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हो रहा था।
विज्ञापन

विभाग ने इस संबंध में कारोबारी को सुधार नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तय मानकों का अनुपालन नहीं किया गया तो फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित या निरस्त कर दिया जाएगा। एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने बताया कि फैक्टरी मालिक विभिन्न ब्रांडों के तेल की पैकिंग करता था। ब्रांडों की जांच कराई जा रही है। तेल के पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 1634 लीटर तेल सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed