{"_id":"5f89f2c08ebc3e9b861ca97a","slug":"food-and-logistics-commissioner-lashed-at-officers-for-laxity-in-paddy-procurement-shahjahanpur-news-bly4236459127","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में ढिलाई को लेकर अफसरों पर बरसे खाद्य एवं रसद आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में ढिलाई को लेकर अफसरों पर बरसे खाद्य एवं रसद आयुक्त
विज्ञापन
तिलहर। क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं तोले जाने की शिकायत का संज्ञान लेने हुए शासन के निर्देश पर खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान ने विभागीय अधिकारियों के साथ शुक्रवार शाम मंडी स्थल पहुंचकर क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई किसानों ने केंद्रों पर धान न खरीदे जाने की शिकायत की। इस पर आयुक्त के तेवर तीखे हो गए। उन्होंने धान खरीद में लापरवाही बरतने पर एसडीएम और मंडी सचिव आड़े हाथों ले लिया और व्यापारियों से सांठगांठ कर धान कम तौलने की किसानों से मिली शिकायत के आधार पर एक केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।
खाद्य एवं रसद आयुक्त चौहान एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, मंडलीय आरएमओ राममूर्ति वर्मा, संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय आदि अधिकारियों के साथ मंडी स्थल पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों की आढ़तों के आगे धान के ढेर लगे होने के बावजूद क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा होने के साथ वहां खरीद नहीं होने को लेकर एसडीएम वेद सिंह चौहान और मंडी सचिव जगदीश प्रसाद वर्मा की क्लास लगाई। निरीक्षण के दौरान गांव शिवदासपुर के किसान न केंद्र पर धान न तोले जाने की शिकायत की। इस दौरान आयुक्त ने पीसीएफ क्रय केंद्र प्रभारी हिमांशु गुप्ता द्वारा कम धान खरीदे जाने पर उन्हें प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि बिचौलियों और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर मंडलीय आरएमओ राममूर्ति वर्मा ने भी केंद्रों पर कम खरीद होने पर नाराजगी जताई।