फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Following traffic rules is the responsibility of every citizen of society: DM

यातायात नियमों का पालन करना समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व : डीएम

Sun, 01 Feb 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Following traffic rules is the responsibility of every citizen of society: DM
अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते डीएम धर्मेंद्र और
शाहजहांपुर। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने यातायात माह अभियान–2026 के समापन पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों एवं जागरूक नागरिकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार यातायात नियमों का पालन करें तथा जनपद में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करते रहें।
विज्ञापन

इस बीच डीएम-एसपी ने यातायात माह अभियान–2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों, प्रवर्तन कार्रवाई एवं उनके सकारात्मक परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यातायात प्रभारी विनय पांडेय व मुख्य आरक्षी कोमल को सराहनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed