{"_id":"f59f7b589c26e13f4ffc0601f150c375","slug":"following-the-death-of-the-grandson-of-former-chief-of-the-tractor-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से पूर्व ब्लाक प्रमुख के पौत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से पूर्व ब्लाक प्रमुख के पौत्र की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
किसी काम से बंडा से शाहजहांपुर जा रहे बंडा के पूर्व ब्लाक प्रमुख कृपाल सिंह के पौत्र 22 वर्षीय शरदवीर सिंह की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
कसबा बंडा निवासी कृपाल सिंह के पुत्र रामकुमार का पुत्र शरदवीर बुधवार को बंडा के ही अपने दोस्त सुभाष के साथ बाइक से किसी काम से शाहजहांपुर जा रहा था। पुवायां शाहजहांपुर मार्ग पर सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव पीरू की पुलिया के पास गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शरदवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से भाग निकलने में सफल रहा। सूचना पाकर सीओ उमेश शर्मा, सिंधौली, पुवायां की पुलिस मौके पर पहुंची और सुभाष के बताने के अनुसार शरदवीर के घर हादसे की सूचना दी गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। कृपाल सिंह परिवार के लोगों के साथ रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर भाजपा नेता बलवीर सिंह, सपा नेता गोपाल अग्निहोत्री, विजय वर्मा सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे और घटना पर गहरा दुख जताते हुए दुखी परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया और हादसा करने वाले ट्रैक्टर चालक की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मृतक अविवाहित था। मृतक के भाई ओमवीर सिंह ने सिंधौली पुलिस को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन