फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fogging will be done on bicycles in the narrow streets of the city

Shahjahanpur News: शहर की संकरी गलियों में साइकिल से कराई जाएगी फॉगिंग

Thu, 12 Oct 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fogging will be done on bicycles in the narrow streets of the city
शाहजहांपुर। महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम कार्यालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें डेंगू एवं मलेरिया के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसपी गंगवार ने बताया कि सबसे अधिक मरीज अजीजगंज, चमकनी करबला, नवादा इंदेपुर एमनजई जलालनगर, रेती और रोजा के आदर्श नगर कॉलोनी में निकल रहे हैं। एक दिन में लगभग छह केस मिल रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी बताया कि लगातार फॉगिंग एवं एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। महापौर ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि जिन मोहल्लों में भी संकरी गलियां हैं और वहां गाड़ी जाने में दिक्कत होती है। इसके लिए साइकिल पर मशीन रखकर फॉगिंग का कार्य कराया जाए। घरों के अंदर मच्छरों को नष्ट किया जाए। उन्होंने तत्काल प्रत्येक वार्ड में एक साइकिल क्रय कर फॉगिंग का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में डीप्टी सीएमओ डॉ. घनश्याम, संजय चौहान, एपी गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed