फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fog increased difficulties... 100 meter visibility in the city, passengers in roadways buses decreased

Shahjahanpur News: कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें... शहर में 100 मीटर दृश्यता, रोडवेज बसों में घटे यात्री

Mon, 06 Jan 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 06 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fog increased difficulties... 100 meter visibility in the city, passengers in roadways buses decreased
शाहजहांपुर के लोधीपुर में सुबह करीब घना कोहरा। संवाद
शाहजहांपुर। घने कोहरे ने सफर में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ट्रेनें विलंब से आ रही हैं तो हादसे के डर से रोडवेज बसों में यात्री घट गए हैं। कोहरे के बीच शहर में दृश्यता 100 मीटर थी, लेकिन हाईवे पर इससे काफी कम रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद धूप खिलने से रविवार को अधिकतम तापमान में तो इजाफा हो गया, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी घना कोहरा होने की संभावना जताई है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.6 डिगी दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को तेज धूप निकलने और पूर्वी हवा चलने से कोहरा और घना होगा। तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गेहूं के लिए फायदेमंद, आलू और सरसों को खतरा
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि कोहरा बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। अगर अधिक समय तक कोहरा रहता है तो आलू और सरसों की फसल में झुलसा रोग लगने की संभावना रहेगी। हालांकि, सब्जियों के उत्पादन पर अभी कोई खास असर नहीं पड़ा है, लेकिन ऐसा ही मौसम रहने से उत्पादन में कमी आ सकती है।
----
गोशालाओं में अव्यवस्थाएं, ठिठुर रहे पशु
प्रशासन ने निकायों को निर्देश दिए हैं कि गोवंशीय पशुओं को ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाए जाएं। पशुओं को ढकने के लिए सही से व्यवस्था की जाएं, लेकिन अभी अधिकतर गोशालाओं में अव्यवस्था हैं। जैतीपुर की अगरोली गोशाला वर्तमान में 184 गाय हैं। यहां अलाव की व्यवस्था तक नहीं है। तिरपाल भी फट गया है। गायों को खाने में सूखा पुआल दिया जा रहा है। केयरटेकर ने बताया कि सूखा चारा नहीं मिल पा रहा है।
----
20 की जगह 17 हजार लोग कर रहे सफर
-भीषण सर्दी की वजह से रोडवेज की बसों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। अधिकतर बसें तो गिनती के यात्री लेकर चल रही हैं। इससे परिवहन निगम का राजस्व भी घट गया है। निगम के बेड़े से 121 सरकारी और 74 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। इनमें 25 बसें दिल्ली मार्ग पर चलती हैं। बसों के संचालन पर सामान्य दिनों में करीब 28 लाख रुपये का रोजाना ही राजस्व प्राप्त होता है। सर्दी पड़ने पर परिवहन निगम की बसों की आय में काफी कमी आई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्यारे प्रसाद ने बताया कि शनिवार को 22 लाख रुपये की आय हुई थी। पहले 20 हजार यात्री सफर करते थे, लेकिन अब इनकी संख्या 3000 घट गई है।

-----------

हृदय व सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी

-सर्दी पड़ने के साथ ही हृदय और सांस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। बच्चे सीने में जकड़न, बुखार और खांसी से पीड़ित हैं। तापमान में गिरावट होने से हृदय रोग के मरीजों की संख्या में 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। डॉक्टरों की मानें तो बुजुर्ग सुबह जल्दी टहलने के लिए न निकलें। नहाते समय सिर पर सीधे पानी डालने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed