{"_id":"8be835573807cd2c5c1ac02213e68162","slug":"fog-cold-winds-increased-chills-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा, सर्द हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा, सर्द हवाओं ने बढ़ा दी ठिठुरन
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की घनी चादर और सर्द हवाओं ने सोमवार को ठिठुरन बढ़ा दी। रात से आसमान पर बादल छाने के साथ ठंडी हवा चलने से पारा एकाएक तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। दोपहर बाद खिली धूप भी सर्द हवा के कारण बेअसर रही और सर्दी से बेहाल जनजीवन को कोई खास राहत नहीं दे सकी। कोहरे की वजह से अप-डाउन श्रेणी की कई ट्रेनें लेट हो गईं और नेशनल हाईवे पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े।
सर्दी में बढ़ोत्तरी का संकेत रविवार को सुबह से मिलने लगा। आसमान पर बादल छाने के साथ तेज हवा चलने से कई बार ऐसा लगा कि बूंदाबांदी शुरू होने वाली है। यह स्थिति दोपहर से शाम तक कई बार बनीं, लेकिन गनीमत यह रही कि बादल नहीं बरसे। हवा की रफ्तार नहीं थमने से रात में तापमान गिर गया। सुबह लोग सोकर उठे तो कोहरे की घनी चादर छाई मिली। कोहरा इतना गाढ़ा रहा कि सुबह दस बजे तक 50 मीटर आगे का दिखना संभव नहीं हो पाया।
रेलवे ट्रैक पर दृश्यता प्रभावित होने के कारण अप-डाउन श्रेणी की पंजाब मेल, जननायक, त्रिवेणी, सत्याग्रह एक्सप्रेस, बरेली-बनारस पैसेंजर, स्यालदह एक्सप्रेस आदि ट्रेनें दो से छह घंटे चल रही हैं। रेल अधिकारियों के अनुसार रेलवे ट्रैक पर दृश्यता न्यूनतम मानक सेे कम रह जाने के कारण तमाम ट्रेनों को पटरियों पर डेटोनेटर दागकर पटाखा सिगनल के सहारे आगे रवाना किया गया। रोडवेज की बसों ने सुबह बरेली से यहां तक का सफर तीन-साढ़े तीन घंटे में पूरा किया।
विज्ञापन
गरीबों की खातिर
जलाए गए अलाव
गरीब तबके के मजदूर पेशा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगरपालिका परिषद और विद्या प्लाई एंड बोर्ड लिमिटेट ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर सोमवार से अलाव जलवाने शुरू कर दिए।
चेयरमैन तनवीर खां ने बताया कि बड़ी लाइन रेलवे स्टेशन के सामने, अशफाकनगर पुलिस चोकी के पास, रोडवेज स्टेशन, बाबा विश्वनाथ मंदिर, खिरनीबाग चौराहा, पुरराना अस्पताल, घंटाधर, लाल इमली चौराहा, बहादुरगंज रिक्शा स्टैंड आदि एक दर्जन स्थानों पर अलाव जला दिए गए हैं। उधर, विद्या प्लाई एंड बोर्ड लिमिटेड के संचालक अशोक अग्रवाल ने अलाव के लिए करीब 40 स्थान चिन्हित कराए।
फैक्ट्री के अलाव व्यवस्थापक जितेंद्र गुप्ता के अनुसार अकर्रा मंदिर, बरेली मोड़ चौराहा, साउथ सिटी गेट, बरेली मोड़ चोकी के पास, गर्रा फाटक, इमली मजार, कनौजिया मोड़, जिला अस्पताल अंदर और बाहर, कच्चा कटरा मोड़, टैंपो स्टैंड, पुराना जिला अस्पताल आदि स्थानों पर अलाव लगाए गए हैं। जहां लोगों की ज्यादा संख्या दिखी, वहां दोहरे अलाव जलाए गए हैं।
श्वांस रोगों के मरीज कोहरा से करें बचाव
कोहरा की शुरुआत होने के साथ उन लोगों को सचेत हो जाने की जरूरत र्है जो दमा, एलर्जी, फेफड़ों की कमजोरी जैसे श्वांस रोगों से पीड़ित हैं। घने कोहरे और धुंध में धूल कण लिपटे होने से लोग मास्क लगाकर अथवा चेहरे पर रोएं रहित मफलर लपेटकर बाहर निकलें। हवा में नमी बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों को कोहरे से विशेष तौर पर बचाया जाना चाहिए।
- डॉ. रवि मोहन, होम्योपैथ