फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fog and cold wave caused by the deadly cold, shivery life

कोहरा और शीतलहर से सर्दी हुई जानलेवा, ठिठुरा जनजीवन

Fri, 06 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Fri, 06 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fog and cold wave caused by the deadly cold, shivery life
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
बादलों की ओट में छिपा रहा सूरज, धूप सेंकने को तरसे लोग
विज्ञापन

तापमान पांच डिग्री गिरा, कोहरे में कई घंटे देरी से पहुंचीं ट्रेनें

कहानी सम्राट प्रेमचंद ने पूस की रात में पड़ने वाली सर्दी का जो अहसास अपनी कालजयी कथा से कराया, कुछ वैसा ही अनुभव मौसम के बिगड़ैल तेवर ने शुक्रवार को सुबह से शाम तक बखूबी कराया। भोर होने के साथ आसमान पर बादलों और जमीन पर घने कोहरे ने पहरेदारी शुरू कर दी। साथ ही शरीर को नश्तर की तरह चुभोने वाली ठंडी हवाएं चलने से थर्मामीटर का पारा पांच डिग्री धड़ाम हो गया। नतीजे में ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया और सड़कों पर घंटों चहल-पहल थमी रही। 
बेटे को पंजाब छोड़कर अपने घर लौट रहे गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला खेड़ा के रहने वाले 70 वर्षीय रामपाल शर्मा की मौत सर्दी से हुई या फिर किसी अन्य वजह से, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आधिकारिक जांच से स्पष्ट होगा, लेकिन सुबह छह बजे से घना कोहरे छाने के साथ चली ठंडी हवा से पैदा हुई ठिठुरन ने जता दिया कि सर्दी जानलेवा भी हो सकती है। इसीलिए सुबह से रात तक बड़े-बुजुर्ग घरों के अंदर रहे और बच्चों को भी बाहर सड़कों-मैदानों में उछलकूद करने की इजाजत नहीं मिली। 
विज्ञापन

कोहरा गिरने की शुरुआत आधी रात से हो गई। सुबह धुंध के सिवाय कुछ भी दिखना कठिन हो गया। नतीजे में सड़क यातायात के साथ रेलों का संचालन भी बेहद धीमा पड़ गया। रात 12.10 बजे से लेकर सुबह 10.55 बजे तक रेलवे ट्रैक की दृश्यता नियत मानक 180 मीटर से घटकर बमुश्किल एक तिहाई रह जाने से इस अवधि में ट्रेनों को डेटोनेटर के सहारे चलाया गया। इस दौरान बंथरा से पं. रामप्रसाद बिस्मिलनगर स्टेशन के बीच क्रासिंग पर गेटमैनों ने पटाखा सिगनल से ट्रेन चालकों को लाइन क्लीयर का संकेत दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण पीछे के स्टेशनों पर भी ट्रेनें इसी प्रक्रिया से गुजारी गईं, इसलिए यहां पहुंचने तक उनकी लेटलतीफी बढ़ती गई। अप दिशा की शहीद एक्सप्रेस निर्धारित समय से 12 घंटे देरी से आई। मुगलसराय तीन घंटे और 4235 अप बनारस-बरेली ट्रेन चार घंटे लेट पहुंची। इसी तरह डाउन श्रेणी की 3006 पंजाब मेल, 3050 डुप्लीकेट पंजाब मेल छह घंटे और 2392 श्रमजीवी दस घंटे लेट हो गई। 

बता दें कि पिछले तीन दिन से पर्याप्त धूप नहीं खिलने और शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गत एक सप्ताह से तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रहा। गत मंगलवार को तेज धूप से पारा 22 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन रात में कोहरा और ठंडी हवा से तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में तापमान पांच डिग्री गिरकर 15 डिग्री रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed