फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Flying squad confiscated cash of businessman leader in Alhaganj

अल्हागंज में उडनदस्ते ने व्यापारी नेता की नकदी जब्त की

Fri, 04 Feb 2022 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Flying squad confiscated cash of businessman leader in Alhaganj
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में एडीएम से वार्ता करते उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारी । ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अल्हागंज-मिर्जापुर क्षेत्र के व्यापारियों से रुपयों की वसूली कर लौट रहे हौजरी व्यापारी व व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के कर्मचारी केशव को उड़नदस्ते ने रोक लिया। कर्मचारी के पक्की रसीद दिखाने के बावजूद सचल दल ने ढाई लाख की नकदी जब्त कर ली। व्यापारियों ने एडीएम से मुलाकात कर विरोध जताया। सहायक कोषागार अधिकारी ने शपथ पत्र लेने के बाद रकम लौटा दी।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के हौजरी के माल की सप्लाई अल्हागंज और मिर्जापुर में होती है। बृहस्पतिवार को छोटे व्यापारियों से रुपयों की वसूली करने के लिए नीरज ने कर्मचारी केशव को भेजा था। ढाई लाख रुपये की वसूली के बाद वह कार से शहर की तरफ चल दिया। अल्हागंज में सचल दल ने केशव को रोक लिया। जिस पर केशव ने रुपयों की रसीदें भी दिखाई, लेकिन सचल दल ने रुपयों को जब्त कर कलक्ट्रेट में कोषागार भेज दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में व्यापारी एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी व एडीएम वित्त गिरजेश चौधरी से मिले। वार्ता के बाद सहायक कोषागार अधिकारी से मिलकर पूरी बात बताई। इस बीच सहायक कोषागार अधिकारी ने माना कि सचल दल से भूल हो गई। कैश की रसीदें व जीएसटी नंबर व फर्म का नंबर होने पर रुपया नहीं रोकना चाहिए था। उन्होंने शपथ पत्र बनवाकर रकम की वापसी करा दी। कुलदीप सिंह दुआ ने एडीएम से सचल दस्तों को ट्रेनिंग दिए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बारे में व्यापारियों को एक बैठक कर पूर्ण जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed