{"_id":"6988e29f0551ebc6050013ec","slug":"fluctuations-in-the-weather-have-led-to-an-increased-incidence-of-fever-colds-and-coughs-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165070-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बुखार और सर्दी-खांसी का बढ़ा प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बुखार और सर्दी-खांसी का बढ़ा प्रकोप
विज्ञापन
तिलहर में पीएचसी राजनपुर में आरोग्य मेले में जांच करते डॉक्टर। संवाद
तिलहर। मौसम का उतार-चढ़ाव सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में बुखार और सर्दी-खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज सुबह से दोपहर बाद तक आते रहे। तमाम मरीजों के खून की जांच करके उन्हें आवश्यक दवाएं मुहैया कराई गईं। इस बीच, सीएचसी के प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर ने कई पीएचसी पर जाकर मरीजों से बात की और उनके उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया।
राजनपुर पीएचसी पर दिन में करीब 11 बजे पहुंचे सीएचसी प्रभारी ने पहुंचकर कई मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। वहां तैनात डॉ. अभिषेक जौहरी ने 70 में से 30 मरीजों की जांच कर सभी को निशुल्क दवाएं वितरित कीं। कुंवरगंज की अर्बन पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में 60 मरीज पहुंचे। डॉ. अनुराग गुप्ता ने 20 मरीजों की जांच कराई। रमापुर सीएचसी में डॉक्टर का पद रिक्त हाेने पर फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 50 मरीजों का उपचार किया और उनमें से 20 गंभीर मरीजों के बेहर इलाज के लिए उनकी जांचें भी कराईं।
000
हसनापुर पीएचसी पर भी बुखार के ज्यादा पहुंचे मरीज
खुदागंज। हसनापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार के मरीज ज्यादा पहुंचे। डॉ. फहीम खां ने 18 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी। व्यवस्था में वार्ड बॉय बिशन दयाल, एलटी योगेंद्र पाल, फार्मासिस्ट कन्हैया लाल आदि का सहयाेग रहा। संवाद