{"_id":"68e2a70b94725a06b809f387","slug":"flowers-were-showered-on-the-nishan-yatra-taken-out-from-various-routes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-154348-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विभिन्न मार्गों से निकाली गई निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विभिन्न मार्गों से निकाली गई निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में भगवान वाल्मीकि निशान यात्रा में शामिल युवा। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
हनुमत धाम से यात्रा का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के भतीजे समाजसेवी धीरू खन्ना व भाजपा नेता अग्निवेश गुप्ता ने किया। यात्रा में फूलों से सजा महर्षि वाल्मीकि का डोला सबसे आगे चल रहा था।
यात्रा केरूगंज, चार खंबा, चौक, मंडी, घंटाघर, सदर बाजार, नगर निगम होते हुए प्राचीन वाल्मीकि मंदिर, कटिया टोला पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर संरक्षक अवनीश कुमार लालू व संयोजक दिनेश कुमार राजा ने वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
इस मौके पर अध्यक्ष ऋषभ कुमार वाल्मीकि, अक्षय कुमार वाल्मीकि, कुमार शालू वाल्मीकि, अतुल कुमार वाल्मीकि, अंकित कुमार, रजनीश कुमार, अभिषेक चौधरी, आयुष विवेक आदि मौजूद रहे।