फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Flood water entered the houses of all the villages of Jalalabad, many roads closed

Shahjahanpur News: जलालाबाद के तमाम गांवों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी, कई रास्ते बंद

Thu, 19 Sep 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Flood water entered the houses of all the villages of Jalalabad, many roads closed
जलालाबाद के गांव चितरऊ में बाढ़ के पानी से घिरा सरकारी स्कूल। संवाद
जलालाबाद। रामगंगा की बाढ़ का पानी क्षेत्र के करीब दो दर्जन से ज्यादा गांवों में घुस जाने से वहां के हजारों लोगों की हालत बदतर हो गई है। एक दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं, लेकिन आवागमन को प्रशासन ने सिर्फ चार नाव उपलब्ध कराई हैं। कसारी खुर्द, कसारी बुजुर्ग, चितरऊ, संगाहा, नगरा, अतरी निजामपुर आदि गांव में घरों में पानी घुस जाने से लोगों ने सड़कों पर डेरा डालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बाढ़ ने जलालाबाद नगर के पास रौली बौरी, याकूबपुर, सुल्तानपुर आदि गांवों तक दस्तक दे दी है। इन गांवों में सैकड़ों बीघा धान, तिल, उर्द, बाजरा, मक्का समेत पालेज (लौकी, कद्दू व तुरई) की फसलें डूब गई हैं। सुबह तक पानी काफी हो जाने से दैनिक कार्यों से निवृत्त होने की दिक्कत खड़ी हो गई और कई घरों में खाना भी नही बन सका। थाथरमई में सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन

000
जलालाबाद में इन गांवों का बाढ़ से बुरा हाल
हथिनापुर, तेरा, शेरपुर चुरघुटी, मड़ैया गुजरान, शाहपुर, मंगटोरा, लालपुर, चचुआपुर, शाहपुर, डुही जदीद, अंडपुर, काजरबोझी, बलदेवपुर, नौसारा, मोहनपुर, संगाहा, चितरऊ, हवा मड़ैया, उइला, थाथरमई, कुंडरा, पहाड़पुर, सिठौली, नूरपुर करही, नगला हलू, दुर्गा मड़ैया, धींयरपुरा, कटरिया आदि गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को राहत कार्य कर निकाला
जलालाबाद। मंगलवार रात पानी बढ़ने के बाद क्षेत्र के कई गांवों के हालात बदतर हो गये हैं। बहगुल और रामगंगा नदियों के बीच घिरे खंडहर क्षेत्र के चचुआपुर, लालपुर, मंगटोरा तथा बलदेवपुर के आसपास खेतों में फंसे 20 से ज्यादा ग्रामीणों को प्रशासन ने फायर बिग्रेड कर्मियों के साथ राहत कार्य करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बता दें कि इन गांवों के कई लोग मंगलवार शाम फसलों की रखवाली को खेतों में जाकर सो गए। कई परिवार गांव से दूर खेतों के पास झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। इन जगहों पर सुबह पानी कमर से ऊपर हो गया। ज्यादातर रास्ते भी जलमग्न हो गए। इन ग्रामीणों के घरवालों ने प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार, कोतवाल प्रदीप राय फायर बिग्रेड कर्मचारियों और राजस्व टीम को लेकर चचुआपुर पहुंचे। वहां से नाव के जरिए सुधीर की पत्नी ओम कुमारी, फकीरे की पत्नी राजकुमारी, राजू, छोटेलाल, अंकित व सुधा समेत तमाम ग्रामीणों को बाढ़ से निकाला गया।

जलालाबाद के गांव चितरऊ में बाढ़ के पानी से घिरा सरकारी स्कूल। संवाद

जलालाबाद के गांव चितरऊ में बाढ़ के पानी से घिरा सरकारी स्कूल। संवाद

जलालाबाद के गांव चितरऊ में बाढ़ के पानी से घिरा सरकारी स्कूल। संवाद

जलालाबाद के गांव चितरऊ में बाढ़ के पानी से घिरा सरकारी स्कूल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed