{"_id":"6249fc2083468e7414341d9a","slug":"five-robbers-arrested-in-encounter-shahjahanpur-news-bly4802615160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस व एसओजी ने मुठभेड़ के बाद पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस व एसओजी ने मुठभेड़ के बाद पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
चौक कोतवाली में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। हाईवे पर बरेली के युवक के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार, रुपये और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पांचों आपस में रिश्तेदार व दोस्त हैं। ये संगठित गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देते थे।
मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी रोहित सिंह ने टीम के साथ शनिवार रात करीब एक बजे नगरिया मार्ग पर डैम के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इस बीच उनसे मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि नगरिया पुलिस चौकी के पास लिंक मार्ग पर 31 मार्च को बरेली के थाना इज्जतनगर के मोहल्ला सुरेश शर्मा नगर निवासी संजय सिंह से 14 हजार रुपये, मोबाइल आदि लूट लिए थे। खुलासे के लिए एसओजी व चौक कोतवाली को लगाया था। पुलिस ने चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवादा इंदेपुर निवासी राहुल अंगुरिया उर्फ राहुल मौर्या, तिलहर थाना क्षेत्र के चीनी मिल आफिस कॉलोनी निवासी अनुरूप सागर, चौक कोतवाली की कांशीराम कॉलोनी निवासी मोहम्मद फैज व आदित्य कुमार वर्मा, मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी कुलदीप राठौर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, बाइक, पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड, तीन तमंचे बरामद किए हैं। राहुल अंगुरिया कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। राहुल व अनुरूप सागर साले-बहनोई हैं।
विज्ञापन
बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे
-आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह आपस में दोस्त हैं। लूट की वारदात करने पर बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे।