फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five people were killed in accidents on Holi

होली पर हादसों में पांच लोगों की गई जान

Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरनतलैया निवासी ओमप्रकाश मेहरोत्रा के बड़े बेटे 27 वर्षीय मोहित मेहरोत्रा कांट में सराफा की दुकान चलाते थे। बुधवार की सुबह रंग के दौरान वह अपनी नौकरानी अनीता को पैदल उसके घर मोहल्ला अफरीदी छोड़ने गए थे। परिवार वालों के मुताबिक लौटते समय उन्हें बाइक सवार दो दोस्त मिल गए, जिन्होंने मोहित को अपनी बाइक पर बैठा लिया। कोतवाली के सामने उनकी बाइक फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक मोहित के गर्दन के पास गुजरती हुई निकल गई। घायल मोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जई देवीदयाल का 25 वर्षीय बेटा बल्ले रंगाई पुताई का काम करता था। बुधवार की रात वह अपने दोस्तों के साथ होली खेलने गए था। रात करीब 11 बजे अकेले घर वापस लौटते समय उसकी बाइक फायर ब्रिगेड के पास हैंडपंप से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव नौगवां गोविंदपुर के हनुमान मंदिर की 50 वर्षीय सुरेश बाबा पिछले 10 सालों देख-रेख कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात मंदिर में होली के पर्व पर भजन चल रहे थे। सुरेश बाबा मंदिर के आसपास लोगों से होली मिल रहे थे, तभी जैतीपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार बाबा समेत दो-तीन लोगों को टक्कर मारती हुई गुजर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाबा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव 25 वर्षीय सुनील और प्रेमपाल भी स्कार्पियो की चपेट में आकर घायल हो गए। गांव मुडिय़ा वैश्य निवासी धनपाल का 28 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार 23 मार्च की शाम बाइक से अपनी ससुराल पूरनपुर के गांव बंजरिया जा रहा था। खुटार-पुवायां मार्ग पर बितौनी ईट भट्ठे के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी, इससे अशोक गंभीर घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल के आधार पर परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी गई। परिवार के लोग रोते बिलखते पुवायां के सरकारी अस्पताल पहुंच गए।  उधर, बंडा के गांव बहेड़ा निवासी ऊदल का पुत्र 24 वर्षीय मिथलेश कुमार 24 मार्च को पुवायां क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया। भाई सर्वेश ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण मिथलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी पाकर मिथलेश के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल रवाना हो गए। थाना कांट क्षेत्र के गांव इकनौरा निवासी मृतका के पिता ने बताया कि बरेली विशारतगंज में क्षेत्र में उनकी 25 वर्षीय बेटी सविता की शादी रवि से हुई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर दोनों उनके घर आ रहे थे। तभी नैनीताल ढाबा के पास उनकी बाइक में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सविता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर इलाज के बाद सविता ने दम तोड़ दिया। बताते है कि बाइक पर सविता के दो मामूस बच्चे भी सवार थे, लेकिन उनके चोट नहीं आई है। जबकि रवि भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed