फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five people riding a bike died in a vehicle collision

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत

Sat, 24 Jun 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Five people riding a bike died in a vehicle collision
शाहजहांपुर। हरदोई-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर शुक्रवार तड़के किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रघुवीर (30), पत्नी ज्योति (25), बेटा कृष्णा (पांच), बेटा अभि (तीन), साली जूली (35) बेटी आराध्या (चार) के साथ हरदोई जिले के थाना शाहबाद के दलेलनगर में ज्योति की मौसी की शादी में शामिल होने गए थे। जूली तिलहर थाना क्षेत्र के गांव सिउरा की रहने वाली है। शुक्रवार तड़के करीब 03:30 बजे एक बाइक पर सवार होकर सभी घर से निकले थे। करीब 04:30 बजे सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर के पास हाईवे पर बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में रघुवीर, ज्योति, कृष्णा, अभि व जूली की मौके पर मौत हो गई। सभी के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। आराध्या मामूली रूप से जख्मी हो गई। थोड़ी देर बाद आराध्या के रोने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। रघुवीर परिवार समेत गाजियाबाद एनसीआर में रहकर एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था और शादी में शामिल होने ही यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed