फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five people, including four sons of the former village head, were beaten and injured.

Shahjahanpur News: पूर्व प्रधान के चार बेटों समेत पांच लोगों को पीटकर किया घायल

Mon, 29 Dec 2025 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five people, including four sons of the former village head, were beaten and injured.
निगोही। भटपुरा मिश्र गांव में शनिवार की रात गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन बात करने के बहाने पूर्व प्रधान के तीन पुत्रों को एक स्थान पर बुलाया और उन्हें लाठी-डंडों और तमंचे से पीटकर घायल कर दिया। जानकारी पाकर उन्हें बचाने गए पूर्व प्रधान के एक अन्य पुत्र समेत भतीजे को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

भटपुरा मिश्र की पूर्व प्रधान शांति देवी के पुत्र संजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात गांव के ही नन्हे सिंह उर्फ दिनेश सिंह ने उन्हें मोबाइल पर कॉल कर एक मामले में वार्ता करने के लिए गांव की ही एक आढ़त पर आने के लिए कहा। इस पर वह अपने भाइयों अटल सिंह और सुरेंद्र सिंह के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पर पहले से मौजूद नन्हे सिंह उर्फ दिनेश समेत विश्राम सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह, भरतरी, पंचम लाल, अर्जुन, विशा, रंजन और अखिलेश सिंह ने बात करने के बजाय कई अन्य अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडों और तमंचे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराकर तीनों भाइयों ने एक घर में घुस कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने पुलिस को यह भी बताया कि हमले की सूचना मिलने पर घर पहुंचे तो उनके सगे भाइयों मनोज सिंह और चचेरे भाई ओंकार सिंह उन सभी को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दस नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज आरोपी नन्हें सिंह उर्फ दिनेश और सोनू सिंह काे गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल ओंकार सिंह और अटल सिंह को गंभीर चोटें आने पर सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed