फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five people including a woman arrested in anti-Hindu satsang case

Shahjahanpur News: हिंदू विरोधी सत्संग मामले में महिला समेत पांच लोग गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Five people including a woman arrested in anti-Hindu satsang case
सिंधौली। एक मकान में धर्मांतरण के लिए हिंदू विरोधी सत्संग किए जाने के मामले में पुलिस ने दस लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनका शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर मकान में लोगों का जमावड़ा देख हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए वहां पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने सत्संग की मुख्य आयोजक खीरी जिले के संपूर्णानगर निवासी पद्मनाभन की पत्नी किरन सहित मुजफ्फरपुर गांव के प्रह्लाद, निगोही के राघवपुर सिकंदरपुर निवासी अंशनीत राठौर, मूड़ा हारिस गांव के मुकेश और गुरदास को हिरासत में लेकर उनके पास से ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य भी बरामद किया था। देर शाम सीओ प्रवीन मलिक ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए मकान पर ताला लगवा दिया था।
विज्ञापन

हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ को हिरासत में लिए गए लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दर्ज रिपोर्ट में गिरफ्तार आरोपियों समेत पद्मनाभन की पुत्री आंशी देवी, गुरदासकी पुत्री सना व पत्नी विमला, मंड़ा हारिस निवासी संजय की पत्नी आरती और गरवापुर गांव के मलिखान की पत्नी राजवती को नामजद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शेष पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed