{"_id":"6980de1a2ade5c96ed05ef11","slug":"five-people-have-been-named-in-connection-with-vandalism-and-assault-at-the-shop-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-164571-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पांच नामजद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तीन दिन पूर्व मोहल्ला गदियाना चुंगी में नमकीन की दुकान पर दिनदहाड़े तोड़फोड़ व व्यापारी से मारपीट के मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करने के साथ 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल हुए वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी निवासी रामकुमार उर्फ पप्पू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 31 जनवरी की शाम चार बजे बेटा शिवांशु राठौर व भाई अशोक राठौर गदियाना चुंगी स्थित अपनी नमकीन की दुकान में बैठे हुए थे। इस दौरान मोहल्ला खटकाना निवासी अशोक, काली, भूरा, इकराम, अजय दुकान पर आए और नमकीन खरीदी।
रुपये मांगने पर उन लोगों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर 15-20 लोगों को बुलाकर ले आए और लाठी-डंडों व रॉड से पीटना शुरू कर दिया। ईंट-पत्थर फेंके। रॉड मारने से बेटे शिवांशु का पैर टूट गया। उन लोगों ने दुकान का शटर अंदर से बंद कर लिया तो आरोपी ईंट-पत्थर फेंकने लगे। लाठी-डंडों से शटर व बिजली का मीटर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद