फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   five pairs of trains will be canceled due to doubling of rail line

रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के चलते निरस्त रहेगीं पांच जोड़ी ट्रेनें

Wed, 15 Jun 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
five pairs of trains will be canceled due to doubling of rail line
शाहजहांपुर। लखनऊ मंडल में खेतासराय, मेहरावां व महगांवा स्टेशन के बीच (बाराबंकी अयोध्या कैंट अकबरपुर जफराबाद रेलखंड) पर 24 जून से तीन जुलाई तक बीएनआई/एनआई (रेल लाइन दोहरीकरण) विकास कार्य होगा। इस कारण मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली पांच जोड़ी रेलगाड़ियां निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि 24 जून से तीन जुलाई तक रेल लाइन दोहरीकरण विकास कार्य के चलते निरस्त रहने वाली गाड़ियों में गाड़ी संख्या 13009 (हावड़ा योगनगरी ऋषिकेश) को 21 जून से दो जुलाई, गाड़ी संख्या 13010 (योगनगरी ऋषिकेश हावड़ा) 23 जून से 04 जुलाई तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 18103 (टाटानगर अमृतसर) 22 से 27 जून व 29 जून, गाड़ी संख्या 18104 (अमृतसर टाटानगर) 24 जून, 29 जून और एक जुलाई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15115 (छपरा दिल्ली) 25 जून और दो जुलाई, गाड़ी संख्या 15116 (दिल्ली छपरा) 26 जून व तीन जुलाई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14017 (रक्सौल आनंद विहार टर्मिनल) 23 जून व 30 जून, गाड़ी संख्या 14018 (आनन्द विहार टर्मिनल रक्सौल) 22 जून और 29 जून को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14235 (वाराणसी बरेली) 24 जून से दो जुलाई, गाड़ी संख्या 14236 (बरेली वाराणसी) 25 जून से तीन जुलाई तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15934 (अमृतसर- न्यू तिनसुकिया) को जेसीओ 24 जून तथा जेसीओ एक जुलाई को लखनऊ अयोध्या कैंट अकबरपुर की जगह परिवर्तित मार्ग लखनऊ प्रतापगढ़ वाराणसी होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed