{"_id":"680fd66847a34cfaa10e6a0e","slug":"five-operators-of-transport-corporation-transferred-due-to-lagging-behind-in-load-factor-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142677-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोड फैक्टर में पिछड़ने पर परिवहन निगम के पांच परिचालकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोड फैक्टर में पिछड़ने पर परिवहन निगम के पांच परिचालकों का तबादला
Tue, 29 Apr 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम में लोड फैक्टर में पिछड़ने पर संविदाकर्मियों के तबादले की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। पूरे महीने के आकलन के बाद पांच परिचालकों का तबादला कर दिया है। डिपो में दूसरे स्थानों से पांच परिचालक भेजे गए हैं। तबादले को लेकर कर्मियों में रोष व्याप्त है।
क्षेत्रीय प्रबंधक हरदाेई ने लोड फैक्टर को लेकर परिचालकों की समीक्षा की। परिचालकों के पूरे महीने के लोड फैक्टर पर नजर डालने के बाद शाहजहांपुर डिपो के पांच परिचालकों के तबादले कर दिए गए हैं। संविदा पर कार्यरत योगेंद्र यादव, राजेश कुमार द्वितीय, ऋषभ श्रीवास्तव, राजेश कुमार समेत पांच परिचालकों को रिलीव किया गया है।
पांच ही परिचालक यहां भेजे गए हैं। संविदा कर्मियों के तबादले दूसरे जनपद पर करने को लेकर कर्मियों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि अल्पवेतन भोगियों का तबादला अन्य डिपो में करना शोषण है। कर्मचारी नेताओं की मानें तो स्थानांतरण की प्रक्रिया मुख्यालय के किसी नियम में नहीं है। परिचालक की आय नहीं प्राप्त हो रही तो उसको मार्ग परिवर्तन कर दिया जाए। कर्मियों ने बताया कि तबादले का डर दिखाकर उगाही की जाती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्यारे प्रसाद ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक ने समीक्षा के दौरान परिचालकों के तबादले किए गए हैं।