{"_id":"64bad81b2da1638c4e079aaf","slug":"five-lakh-rupees-of-the-deed-stolen-from-the-lawyers-rack-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-1597-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वकील की रैक से बैनामा के पांच लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वकील की रैक से बैनामा के पांच लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
तिलहर। सीओ ऑफिस से कुछ दूरी पर कचहरी में दिनदहाड़े वकील की रैक से जमीन के बैनामे के लिए रखे पांच लाख रुपये कुंडी तोड़कर निकाल लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। रुपये चोरी हो जाने पर बैनामा कराने आए युवक की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, बाद में पीड़ित महिला की ओर से कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी गई।
घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 1:50 बजे की है। मीरानपुर कटरा के गांव कसरक भोजपुर निवासी संतोष गंगवार अपनी पत्नी राजेश्वरी, भाई धर्मेंद्र के साथ तिलहर कचहरी में सीओ ऑफिस से कुछ दूरी पर बैठे उनके रिश्तेदार अधिवक्ता ब्रजपाल गंगवार के बिस्तर पर खेत का बैनामा कराने आए थे। खेत बेचने वाले गांव भोजपुर के विक्रेता भी अपने परिवार के भाइयों और रिश्तेदारों के साथ वकील के बिस्तर पर पहुंचे।
बताते हैं कि बैनामा कराने के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये के स्टांप खरीदे गए। राजेश्वरी ने बताया कि उसके पति की जेब में पांच लाख रुपये रखे हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने रुपये वकील की मेज की रैक में रखवा दिए। अधिवक्ता ब्रजपाल गंगवार ने रुपये रैक में रखकर कुंडी लगाकर, उसमें ताला डाल दिया।
विज्ञापन
राजेश्वरी ने बताया कि वकील कुछ जानकारी लेने के लिए चले गए। इसी दौरान एक लड़के ने आकर कहा कि वकील साहब तुम्हें बुला रहे हैं, उसके कहने पर वह वकील के पास चली गई। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति ने संतोष से भी वकील द्वारा बुलाने की बात कही। दोनों लोगों के जाने के बाद किसी ने रुपये चुरा लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि क्रेता विक्रेता के बीच लेनदेन का कुछ विवाद प्रकाश में आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।