{"_id":"68b9dc06beb97554aa0d9882","slug":"five-candidates-of-ordnance-factory-mazdoor-union-won-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151998-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आर्डनेंस फैक्टरी मजदूर यूनियन के पांच प्रत्याशी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आर्डनेंस फैक्टरी मजदूर यूनियन के पांच प्रत्याशी जीते
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ओसीएफ में कार्यसमिति के चुनाव में जीतने वालों को फूल माला पहनाते कर्मचारी। स्रोत
शाहजहांपुर। ओसीएफ में कार्यसमिति का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। इस बार आर्डनेंस फैक्टरी मजदूर संघ के पांच प्रत्याशी जीते हैं।
इंटक ने चार व प्रतिरक्षा कर्मचारी यूनियन का मात्र एक ही प्रत्याशी जीत सका। पिछले कई दिन से कार्यसमिति के चुनाव को लेकर गहमागहमी थी। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। 1140 कर्मचारियों ने अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दिए।
मतदान के लिए आठ पोलिंग बूथ बनाए गए थे। साढ़े चार बजे से मतगणना शुरू होने के बाद रात करीब आठ बजे परिणाम घोषित किए गए। इसमें आर्डनेंस फैक्टरी मजदूर संघ बलवीर सिंह, अनुराग दुबे, दिनेश सक्सेना, विवेक चौरसिया, इंटक के अमन सक्सेना, मुकेश कुमार, विमल सक्सेना, मोहम्मद आबिद व प्रतिरक्षा कर्मचारी यूनियन के राममोहन अग्निहोत्री विजयी रहे। कर्मचारी नेता विश्वनाथ वर्मा ने बताया कि कार्यसमिति विभिन्न कर्मचारी हितों को उठाती है। संवाद