{"_id":"6834b6144c2bfbb4410369f4","slug":"five-businessmen-who-did-excellent-work-were-honored-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-144649-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच व्यापारी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच व्यापारी हुए सम्मानित
विज्ञापन
शाहजहांपुर में व्यापारियों को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने सोमवार को व्यापारी शहीद दिवस और समर्पण दिवस मनाया गया। इस बीच व्यापार जगत के लिए संघर्ष कर पुलिस की लाठीचार्ज में अपनी जान न्योछावर करने वाले 13 व्यापारियों का भावपूर्ण नमन किया। व्यापारी हित में काम करने वाले पांच व्यापारियों को सम्मानित किया।
मोहल्ला कटिया टोला स्थित मैरिज लॉन में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि व्यापारी समाज के लिए पुलिस की लाठियाें की परवाह किए बिना व्यापारियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। ऐसे बहादुर एवं निष्ठावान व्यापारियों को प्रदेश के दो करोड़ से अधिक व्यापारी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
कहा कि 13 व्यापारियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का कार्य करेगा। इस बीच व्यापार मंडल के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले फ्रंटल इकाइयों से जुड़े सुल्तान खां, सतनाम सिंह चावला, राकेश वर्मा, राज नारायण गुप्ता व रमेंद्र गुप्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में धर्मपाल रैना, नाजिम खान, नीरज गुप्ता, सुनील गुप्ता, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।