{"_id":"69c187c3aa0894ef5002c265","slug":"fisheries-assistant-director-takes-bribe-immediately-after-dm-and-sp-depart-arrested-shahjahanpur-news-c-4-bly1052-849520-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीएम-एसपी के जाते ही मत्स्य सहायक निदेशक ने ले ली रिश्वत, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीएम-एसपी के जाते ही मत्स्य सहायक निदेशक ने ले ली रिश्वत, हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
मत्स्य विभाग के ज्येष्ठ प्रभारी निरीक्षक व प्रभारी सहायक निदेशक पूरनलाल। स्रोत : भ्रष्टाचार निव
तिलहर (शाहजहांपुर)। तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से डीएम और एसपी के जाने के आधे घंटे बाद ही रिश्वत लेने के आरोप में मत्स्य विभाग के प्रभारी सहायक निदेशक पूरनलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरनलाल ने एक सहकारी समिति के पंजीकरण के लिए दस हजार रुपये रिश्वत लेने के लिए उसके सचिव राजेश कुमार को वहीं बुला लिया था।
पुवायां के गांव सदापुर के रहने वाले और भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता गुट के जिला सचिव राजेश ने बताया कि वह मत्स्यजीवी सहकारी समिति के सचिव होने के नाते वर्ष 2018 से संस्था का पंजीकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए रकम मांगे जाने के कारण कई बार रजिस्ट्रेशन के प्रयास सफल नहीं हो पाए।
पिछले वर्ष दिसंबर में उन्होंने फिर आवेदन किया और जनवरी में सभी प्रपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। राजेश के मुताबिक मत्स्य निदेशक का पद संभाले ज्येष्ठ प्रभारी निरीक्षक पूरनलाल उनसे एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। उनसे वह 25 हजार रुपये ले भी चुका था। पूरनलाल शाहजहांपुर जिला मुख्यालय पर ही बैठता था। सोमवार को पूरनलाल ने उनसे रुपये लेकर तिलहर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मिलने के लिए कहा। राजेश कुमार ने परेशान होकर बरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
सोमवार को राजेश कुमार दस हजार रुपये लेकर तिलहर पहुंचे। टीम वहां पहले ही मौजूद थी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी दोपहर एक बजे समाधान दिवस से चले गए। दोपहर डेढ़ बजे पूरनलाल ने राजेश कुमार से दस हजार रुपये लिए और बाइक से शाहजहांपुर लौटने की तैयारी करने लगा। तभी टीम ने उसे दबोच लिया। टीम राजेश कुमार और आरोपी को कटरा थाने ले आई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कटरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।