फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First Rosa was spent in the house of God amidst lockdown

घर में ही खुदा की इबादत में बीता पहला रोजा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
First Rosa was spent in the house of God amidst lockdown
शाहजहांपुर। लॉकडाउन के बीच शनिवार को रमजान का पहला रोजा रखा गया। सुबह सहरी के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने रोजा रखा, जिसमें बड़ों के साथ ही छोटे बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक है। खुदा की इबादत का पवित्र महा रमजान का चांद शुक्रवार को दिखाई दे गया था। जिसके बाद तरावीह की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में 2-3 लोगों को ही जाने कि इजाजत दी गई है, जबकि अन्य लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। शनिवार को सुबह सहरी के साथ दिन की शुरुआत की गई। शहर के मोहल्ला अंटा निवासी वारिस ने बताया कि ऐसा पहला रोजा है जब लोग घरों में ही सहरी और इफ्तार की नमाज अदा कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से मस्जिदों में जाने पर रोक है। तुलसी नगर कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक सरताज मंसूरी ने कहा कि खुदा की इबादत के लिए कोई स्थान निश्चित नहीं है। घरों में ही नमाज अदा की जा सकती है तो फिर सभी को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से घर में ही पांचों वक्त की नमाज अदा करने और परिवार के साथ इबादत में पाक महीने को बिताने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed