फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First increased the house and water tax, interest hit from above

पहले बढ़ा दिया गृह और जलकर, उस पर भी ब्याज की मार

Fri, 13 May 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
First increased the house and water tax, interest hit from above
नगर निगम कार्यालय शाहजहांपुर - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम वर्ष 2021-22 के टैक्स वसूली के साथ 12 प्रतिशत ब्याज भी मांग रहा है। इसको लेकर गृह व जलकर जमा करने वाले परेशान हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि टैक्स पर ब्याज नियमानुसार ही लिया जाता है।
विज्ञापन

साल 2018 में नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद गृह और जलकर की दरों में बदलाव लागू हो गया था। पहले शहरवासियों को सात से आठ प्रतिशत टैक्स देना पड़ता था। अब गृह व जलकर की दर 11-11 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही एक नियम यह भी लागू हो गया कि 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो अगले महीने से 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी देना होगा। ब्याज लगने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उनका कहना है कि पहले ही अधिक टैक्स जमा करना पड़ रहा है, ऊपर से देरी होने पर ब्याज भी लगाया जा रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

ब्याज वसूली के लिए मिले एक-दो माह का समय
इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अनंगपाल सिंह ने बताया कि कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन तक न होने के बावजूद गृह व जलकर जमा करने का भी नोटिस मिला था। आपत्ति का निस्तारण नहीं हुआ है। चिनौर के हर्ष कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है, उनसे 12 प्रतिशत ब्याज भी मांगा जा रहा है। व्यापारी नेता सलालुद्दीन का कहना है व्यापारियों से भी गृह और जलकर की वसूली हो रही है। व्यापारी आयकर, गृहकर और जलकर जमा ही करते हैं। चौक क्षेत्र में रहने वाले अभिनय गुप्ता बताते हैं कि टैक्स वसूली के साथ ब्याज के रूप में लेट फीस मांगी जा रही है, जबकि नगर निगम का कर्मचारी खुद ही 31 मार्च से पहले टैक्स वसूली करने नहीं आया। इसमें गलती नगर निगम कर्मचारी की है। विपिन कुमार की मांग है कि 12 प्रतिशत ब्याज वसूली के लिए एक-दो माह की समय सीमा तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नियम
नगर निगम की मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि नियमानुसार 31 मार्च के बाद गृहकर टैक्स जमा करने पर 12 प्रतिशत तक ब्याज देना होगा। टैक्स पहले पांच साल में बढ़ता था, अब दो साल में बढ़ रहा है। गृहकर को लेकर कोई परेशानी हो रही है, तो संबंधित जोनल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

बनाए गए हैं चार जोन
नगर निगम क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है। जोन-1 में चिनौर से लेकर खिरनीबाग तक का क्षेत्र आता है। जोन-2 में तारीन टिकली से ककरा, जोन-3 अजीजगंज, मेहमान शाह समेत आसपास के मोहल्ले तथा जोन-4 हुसैनपुरा, अंटा, बृजबपिहार आदि मोहल्ले आते हैं। जोन-1 के जोनल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त मधुसूदन आर्या, जोन-2 की जोन अधिकारी सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, जोन-3 की जोनल अधिकारी सीटीओ आरती सिंह और जोन-4 के जोनल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed