फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First fulfill the duty of voting, then have refreshments.

Shahjahanpur News: पहले निभाएं मतदान का कर्तव्य, फिर करें जलपान

Mon, 13 May 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 13 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
First fulfill the duty of voting, then have refreshments.
डीईओ उमेश प्रताप सिंह।
शाहजहांपुर। लोकसभा व ददरौल उप विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होंगे। मतदान प्रतिशत अधिक हो, इसके लिए धर्मगुरुओं और अधिकारियों ने भी अपील की। उनका कहना है कि सुबह जल्दी उठकर पहले मतदेय स्थल जाकर मतदान का कर्तव्य निभाएं। इसके बाद जलपान करें। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन ने बूथों पर सुविधाएं देकर अपनी जिम्मेदारी निभा दी है। अब जनता की जिम्मेदारी है कि वो मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करे।
विज्ञापन

----

-मतदान सभी नागरिकों का कर्तव्य है। इसका निर्वहन अवश्य करें। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान और ध्यान कर लें। फिर सबसे पहले मतदेय स्थल पहुंचकर मतदान और उसके बाद जलपान करें। - पं. अरुण कुमार शुक्ल, पुजारी, दुर्गा माता मंदिर चौक
विज्ञापन


अच्छे भविष्य के लिए अच्छी सरकार का होना जरूरी है। सोमवार को होने वाले मतदान में हर नागरिक जरूर हिस्सा ले। पहले वोट डाले, इसके बाद दूसरे काम करें। मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। - गुरजन सिंह, ग्रंथी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, कचहरी रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

----

-हर चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना ही चाहिए। देश के हित में मतदान जरूरी है। इस बार भी घर से निकलकर मतदान करें ताकि सर्वसमाज को एक समान समझने वाली सरकार बने।
- अशोक श्रेष्ठा, सहयोगी पादरी, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च गोविंदगंज
----

-अपने वोट का इस्तेमाल अवश्य करें। जिले के विकास के लिए मतदान करें। यह हर व्यक्ति का अधिकार है। लोकतंत्र के महापर्व पर वोट डालने के लिए घर से जरूर निकलें, जिससे बेहतर सरकार को चुना जा सके।
सैयद सैफ हसन, शहर काजी

-------------------

मतदान हमारा अधिकार है और कर्तव्य भी। देश का संविधान हर नागरिक को अपनी पसंद की सरकार और जनप्रतिनिधि चुनने की आजादी देता है। मुल्क की तरक्की और सद्भाव के लिए वोट करें। जितना ज्यादा मतदान होगा, हमारे देश का लोकतंत्र उतना मजबूत होगा। मजबूत सरकार बनेगी तो विकास होगा।
मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, शहर इमाम

-----------------------




लोकतंत्र के पर्व में सभी लोग अपने मतदान करने के जिम्मेदारी को अच्छे ढंग से निभाएं। मतदान बूथों पर मतदाताओं को पूरी व्यवस्था मिलेगी। मतदाता को किसी प्रकार की मतदान करने में समस्या नहीं होगी। जागरूकता के लिए प्रशासन ने काफी प्रयास किए हैं। मतदान कर अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाएं।
उमेश प्रताप सिंह, डीएम
=====================


प्रशासन ने अपना काम किया है। करीब एक लाख मतदाता जिले में बढ़े हैं। अब मतदाताओं को आगे आकर मतदान करना चहिए। लोकतंत्र के पर्व में सबको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मतदान मौलिक अधिकार है। मतदाता मतदान करने जरूर जाएं। वहां पर उनको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन
-------------------

मतदाता निर्भय होकर मतदान करें। सीसीटीवी कैमरे के जरिये भी निगरानी रहेगी। अराजकता करने वालाें से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस का पूरा प्रयास है कि किसी भी प्रकार की समस्या मतदाता को नहीं आए। बूथों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अराजकतत्वों की सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।
अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक
-----------------

मतदान लोकतंत्र की ताकत है। इसको सुदृढ़ बनाने के लिए सभी चुनावों में मतदान करना आवश्यक है। सभी नागरिक अपने कर्तव्य का पालन करते हुए चुनाव में मतदान अवश्य करें। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले सभी नगरवासियों के साथ ही अपील है कि सोमवार को अपने बूथ जाकर मतदान जरूर करें।

- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

डीईओ उमेश प्रताप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed