{"_id":"671969f0534c740c950c741c","slug":"first-cleaned-the-utensils-then-the-thugs-took-away-the-gold-and-silver-jeweller-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-129850-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पहले बर्तन साफ किए... फिर सोने-चांदी के जेवर ले उड़े ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पहले बर्तन साफ किए... फिर सोने-चांदी के जेवर ले उड़े ठग
Thu, 24 Oct 2024 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी रामसरन के साथ सोने-चांदी के जेवर साफ करवाने के नाम पर ठगी हो गई। ठगों ने पहले तांबे के बर्तन साफ किए। फिर जेवर मंगाकर उस पर जमी गंदगी हटाने लगे। बहाने से गर्म पानी मांगा और जेवर लेकर भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मंगलवार की सुबह करीब दस बजे आदर्शनगर कॉलोनी में कंपनी का प्रचार करने के बहाने दो लोग रामसरन के घर आए। खुद को उन्होंने बर्तन और जेवर साफ करने वाले केमिकल की बिक्री करने वाला बताया। पहले उन्होंने तांबे के बर्तन साफ करके दिखाए। फिर सोने-चांदी के जेवर साफ करने के लिए मंगा लिए। उनके कहने पर एक जोड़ी झुमकी, टॉप्स, कुंडल व अंगूठी लाकर दे दी।
ज्वैलरी को केमिकल वाले कटोरे में डाल दिया। इसके बाद गर्म पानी लाने के लिए बोला। पानी लाने के लिए जाने के दौरान आरोपी जेवर उठाकर भाग गए। रोजा इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची थी। आसपास के कैमरे भी तलाशे गए। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।