{"_id":"67d872c5088b6f52890a7d4b","slug":"first-a-case-of-abetment-to-suicide-was-filed-then-the-funeral-was-done-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-139702-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पहले आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, फिर की अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पहले आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, फिर की अंत्येष्टि
Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
मृतक सूरज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर। हथगांव में शनिवार को दोपहर में पेड़ पर फंदे से लटके मिले सूरज सक्सेना उर्फ विनय (17) का पोस्टमाॅर्टम होने के बाद रविवार देर रात उसका शव गांव पहुंचा।
सोमवार सुबह घरवालों ने गांव के कुछ लोगों पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से मना कर दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद अंत्येष्टि की गई। राजकुमार का पुत्र सूरज शनिवार की सुबह नौ बजे घर से जानवरों के लिए घास काटने के लिए खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर लगभग 12 बजे कुछ लोगों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका देखा। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराकर शव रविवार देर शाम घरवालों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने गांव के कुछ लोगों पर सूरज को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
सूरज के भाई अजय कुमार का आरोप है कि गांव के नवीन, प्रवीन, अर्जुन, संजय उर्फ रजनीश, राजबहादुर, रामस्वरूप उर्फ टेनी व रामकुमार ने सूरज को गांव की एक लड़की से बात करते देख उसे पीटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। उनका आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस कारण उनके भाई ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह गांव पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने कई घंटे तक मृतक के परिवार वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग रिपोर्ट दर्ज हुए बगैर अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हुए। बाद में सपा के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने सूरज के परिवार के लोगों को पुलिस के स्तर से कानूनी कार्रवाई का कराने का आश्वासन दिया। इस बीच, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने सूरज का अंतिम संस्कार किया।