{"_id":"62d51eb2b849194dd1093ba3","slug":"firing-on-woman-after-being-expelled-from-group-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur Firing: शाहजहांपुर में समूह से निकाले जाने पर महिला पर फायरिंग, बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur Firing: शाहजहांपुर में समूह से निकाले जाने पर महिला पर फायरिंग, बाल-बाल बची
Mon, 18 Jul 2022 02:19 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:19 PM IST
सार
शाहजहांपुर के रोजा थाना इलाके के गांव हथौड़ा बुजुर्ग की रहने वाली शबाना स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। उन्होंने एक महिला को अपने समूह से निकाल दिया था। समूह से निकाले जाने पर महिला के भाई ने फायर की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में महिला पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जिस समय महिला अपने घर की छत पर थी, उसी दौरान फायरिंग की गई। गनीमत यह रही कि महिला को गोली नहीं लगी।
शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना इलाके के गांव हथौड़ा बुजुर्ग की रहने वाली शबाना स्वयं सहायता समूह चलाती हैं। आरोप है कि उन्होंने एक महिला को अपने समूह से निकाल दिया था। इसके चलते महिला रंजिश मानने लगी थी। उसे समूह से निकाले जाने पर महिला का भाई भी काफी नाराज हुआ।
रविवार रात शबाना अपने घर की छत पर खड़ीं थीं। तभी महिला का भाई दो अन्य लोगों के साथ वहां आया और फायर कर दिया। फायरिंग में शबाना बाल-बाल बच गई। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है।