{"_id":"6293d5be1abb416466512c70","slug":"firing-on-a-dispute-while-playing-cards-two-were-shot-shahjahanpur-news-bly486555087","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताश खेलते समय विवाद होने पर फायरिंग, महिला समेत दो को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताश खेलते समय विवाद होने पर फायरिंग, महिला समेत दो को लगी गोली
विज्ञापन
कलान क्षेत्र के गांव में लोगों से घटना की जानकारी करती पुलिस । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
कलान। गांव अजीत नगला में ताश के पत्ते खेलते समय हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई। गोली चलने से मीरा यादव व गुड्डू यादव घायल हो गए। सूचना के बाद सीओ मस्सा सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौका-मुुआयना किया। मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही बंदूक व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
रविवार को शाम चार बजे आशाराम ताश के पत्ते खेल रहा था। उसके पीछे छह वर्षीय सनोज यादव खड़ा था। सनोज ने आशाराम के हाथ वाला पत्ता सामने वाले को बता दिया। आशाराम ने सनोज को थप्पड़ मार दिया। सनोज की तरफ से भी परिजन के आने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। फायरिंग होने लगी। सनोज की ताई मीरा देवी व चाचा गुड्डू यादव गोली लगने से घायल हो गए। मीरा देवी के सीने व पेट में गोली लगी है।
दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां से मीरा को बरेली रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने देसी बंदूक भी बरामद कर ली है। जबकि अन्य असलहे की तलाश की जा रही है। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया। फायरिंग करने वाले छह आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।