फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Firing on a dispute while playing cards, two were shot

ताश खेलते समय विवाद होने पर फायरिंग, महिला समेत दो को लगी गोली

Tue, 31 May 2022 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Firing on a dispute while playing cards, two were shot
कलान क्षेत्र के गांव में लोगों से घटना की जानकारी करती पुलिस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
कलान। गांव अजीत नगला में ताश के पत्ते खेलते समय हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई। गोली चलने से मीरा यादव व गुड्डू यादव घायल हो गए। सूचना के बाद सीओ मस्सा सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौका-मुुआयना किया। मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही बंदूक व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को शाम चार बजे आशाराम ताश के पत्ते खेल रहा था। उसके पीछे छह वर्षीय सनोज यादव खड़ा था। सनोज ने आशाराम के हाथ वाला पत्ता सामने वाले को बता दिया। आशाराम ने सनोज को थप्पड़ मार दिया। सनोज की तरफ से भी परिजन के आने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। फायरिंग होने लगी। सनोज की ताई मीरा देवी व चाचा गुड्डू यादव गोली लगने से घायल हो गए। मीरा देवी के सीने व पेट में गोली लगी है।
विज्ञापन

दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां से मीरा को बरेली रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने देसी बंदूक भी बरामद कर ली है। जबकि अन्य असलहे की तलाश की जा रही है। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया। फायरिंग करने वाले छह आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed