{"_id":"61f2ac76290c826eca780b29","slug":"firing-for-drainage-shahjahanpur-news-bly4736361158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली विवाद में फायरिंग, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली विवाद में फायरिंग, तीन लोग घायल
विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में कैलाशनगर कालोनी में फायरिंग करने वाले। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग की कैलाश नगर कॉलोनी में बुधवार को नाली साफ करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में मौके पर खड़े राजा बाबू, राजाभैया और दिन्नू घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी रामू शुक्ला और अनिल शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सुबह साढ़े आठ बजे सूरजपाल सहाय अपने घर की नाली साफ कर रहे थे। आरोप है कि कॉलोनी के रामशुक्ला व उसका भाई अनिल शुक्ला आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर दोनों तमंचा निकाल लाए और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में मौके पर खड़े राजा बाबू (18), उसका भाई राजाभैया (18) और 40 वर्षीय दिन्नू घायल हो गए। उन्हें तुरन्त ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
सूरजपाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने जांच-पड़ताल की। सूरज सहाय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है। देर शाम को पुलिस ने आरोपी रामू शुक्ला व उसके भाई अनिल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनिल की निशानदेही पर घर में पड़ी राख से दो तमंचे व खोखे भी बरामद किए हैं।