{"_id":"69a9c1df2455e1382c05d4db","slug":"firing-at-a-distance-of-a-few-steps-from-the-police-station-in-baragaon-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-167166-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बड़ागांव में पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बड़ागांव में पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर फायरिंग
विज्ञापन
गांव बड़ागांव में ताेड़ी गई बाइक। संवाद
पुवायां। गांव बड़ागांव में पुलिस चाैकी से कुछ ही दूर मारपीट के बाद फायरिंग कर दी गई।
बड़ागांव के शिवम ने बताया कि होली के दिन उनका गांव के युवक से मामूली विवाद हो गया। युवक ने बृहस्पतिवार को चार लोगों को बाहर से बुला लिया। आरोपी उनके घर आकर गाली-गलौज करने लगे। पिता सुशील कुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से प्रहार कर पिता को गंभीर घायल कर दिया।
शिवम अपने पिता को लेकर थाने चले तो आरोपियों ने घेरकर तमंचे से फायरिंग कर दी। इस पर गांव के लोगों ने आरोपियों को ललकारा तो वे भाग निकले। आरोपियों की बिना नंबर पड़ी एक बाइक मौके पर ही छूट गई। गुस्साए लोगों ने बाइक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची बाइक को थाने ले आई। बाहर से लोगों को बुलाने वाले युवक काे भी पकड़ा गया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
-- --
घटना के समय मैं बड़ागांव से गुजर रहा था। जानकारी होते ही पुलिस को मौके पर भेजा था। तहरीर मिली है, कार्रवाई कराई जा रही है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां