फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Firing after altercation over DJ, two arrested

डीजे पर कहासुनी के बाद फायरिंग, दो गिरफ्तार

Fri, 03 Dec 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Firing after altercation over DJ, two arrested
जलालाबाद। नगर स्थित एक बरात घर में बुधवार रात आयोजित शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान कहासुनी हो जाने पर दो युवकों ने तमंचे निकालकर फायरिंग कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ब्लॉक के पास स्थित बरात घर में कन्नौज से बरात आई हुई थी। इसमें वर व वधू पक्ष के लोग मौजूद थे। रात करीब 11 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। पास में ही लगे डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इनमें बरातियों के अलावा नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी प्रिंस गुप्ता भी शामिल थे। बताते हैं कि गाना बजाने को लेकर बराती कन्नौज के थाना ठडिया के गांव मलगई निवासी जुनैद और उसके साथी थाना तिर्वा के रहने वाले राघव की प्रिंस गुप्ता से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इन दोनों बरातियों ने तमंचा निकालकर दो फायर कर दिए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना कमल सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस के दो खोखा बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed