{"_id":"671ab682ecdba7e0c208ccd6","slug":"fireworks-market-will-be-set-up-on-ocf-grounds-107-people-asked-for-permission-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-129912-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ओसीएफ मैदान पर लगेगा आतिशबाजी बाजार, 107 लोगों ने मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ओसीएफ मैदान पर लगेगा आतिशबाजी बाजार, 107 लोगों ने मांगी अनुमति
Fri, 25 Oct 2024 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली पर आतिशबाजी का बाजार इस बार भी ओसीएफ इस्टेट के रामलीला मैदान में लगेगा। यहां दुकान लगाने के लिए प्रशासन की अनुमति लेना जरूरी है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में अब तक 107 लोगों ने आवदेन किया है।
ओसीएफ इस्टेट के रामलीला मैदान पर दीपावली से तीन-चार दिन पहले से आतिशबाजी का बाजार सजना शुरू हो जाता है। इस बार आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए अनुमति प्राप्त करने को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर 107 लोगों ने आवेदन पत्र दिया है। इनका संबंधित क्षेत्र के थाने और अग्निशमन विभाग से सत्यापित करवाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि आतिशबाजी बाजार में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। प्रशासन की ओर से लगने वाली आतिशबाजी बाजार के अलावा कहीं भी चोरी-छिपे बिक्री करने वालों पर नजर रहेगी।

दीवान जोगराज स्थित सार्वजनिक शौचालय के सामने फलों का फड़ लगाए दुकानदार। संवाद
विज्ञापन