{"_id":"6a1dcf813a2811d4f80cc58d","slug":"fired-shots-in-the-excitement-of-acquiring-a-new-gun-now-the-police-are-searching-for-the-culprit-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-175034-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नई बंदूक लाने की खुशी में की फायरिंग, अब तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नई बंदूक लाने की खुशी में की फायरिंग, अब तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्र में फायरिंग करता व्यक्ति। स्रोत :वीडियो ग्रैब
शाहजहांपुर। नई बंदूक लेने की खुशी में एक व्यक्ति ने फायरिंग की। जानकारी होने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने उसकी नई बंदूक परिवार वालों से थाने में जमा करा ली है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, लेकिन संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
रविवार की रात सदर थाने के दरोगा नितिन कुमार मेला ड्यूटी पर थे। इस बीच मुखबिर ने दरोगा को फायरिंग की जानकारी दी। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी रोजा थाना क्षेत्र के गांव जमनापुर निवासी मोहम्मद उमर है। वर्तमान में वह थाना सदर बाजार क्षेत्र की मंसूरी वाली गली में मोहल्ला ककराकलां में रह रहा है।
वह बंदूक से फायरिंग कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस को पता चला कि मोहम्मद उमर ने 26 मई को लाइसेंस पर नई बंदूक खरीदी थी। उसी की खुशी में वह फायरिंग कर रहा था। बताया जा रहा है आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि दरोगा नितिन कुमार की ओर से मोहम्मद उमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बंदूक जमा करा ली गई है। मोहम्मद उमर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। संवाद