{"_id":"641df55faa21a8e7300c4034","slug":"fire-station-will-be-built-in-jamour-industrial-estate-in-april-shahjahanpur-news-c-4-1-106151-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जमौर औद्योगिक आस्थान में अप्रैल में बनने लगेगा अग्निशमन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जमौर औद्योगिक आस्थान में अप्रैल में बनने लगेगा अग्निशमन केंद्र
Sat, 25 Mar 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निर्माण और स्थापन कार्यों के लिए शासन से अधिकृत कार्यदायी संस्था कांस्ट्रक्शंस एवं डिजायनिंग सर्विसेज (सीएंडडीएस) जमौर औद्योगिक आस्थान परिसर में अग्निशमन केंद्र की स्थापना का काम अप्रैल में शुरू कर देगी। विकास भवन सभागार में शुक्रवार शाम एडीएम प्रशासन संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने यह वादा किया।
यूपीसीडा के जमौर औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र के लिए एक भूखंड पहले से रिक्त है। बैठक में मौजूद इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन शुभम खन्ना ने एडीएम को यह जानकारी देते हुए कार्य प्रगति जाननी चाही। इस पर कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने बताया कि सभी तैयारियां कर लीं गईं हैं और अप्रैल माह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
बिजली संकट का मुद्दा उठने पर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता पीतम सिंह ने बताया कि यह समस्या दूर करने के लिए जमौर विद्युत उपकेंद्र को अजीजपुर जिगनेरा के 220 केवी उपकेंद्र से जोड़ने का प्रस्ताव किया गया है। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा से पता चला कि यूपीसीडा के पांच, भूगर्भ जल विभाग व विद्युत निगम के तीन-तीन और राजस्व विभाग के दो प्रकरण लंबित हैं। एडीएम पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निस्तारण जल्द करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्योग उपायुक्त अनुराग यादव, जिला अग्निशमन अधिकारी एके सिंह, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष्ज्ञ राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।