{"_id":"6af616fc00631f662a00667a","slug":"fire-in-clothing-store-loss-of-millions-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189812-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Fri, 13 Nov 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
गढ़िया रंगीन कस्बे में दुकान में आग से जले कपड़े। संवाद
- फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
जैतीपुर। गढ़ियारंगीन कस्बे में बुधवार देर रात पुरानी कोठी के सामने रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। आग से पैंट-शर्ट, साड़ियों समेत पूरा स्टॉक जलकर राख हो गया। दुकान मालिक गुरविंदर सिंह के मुताबिक, अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में बिजली का कनेक्शन और बैटरी भी नहीं थी, ऐसे में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
बुधवार रात करीब एक बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठता देखा और गुरविंदर सिंह को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो दुकान आग की लपटों से घिरी थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। दुकान का फर्नीचर और बचा हुआ सामान बाहर निकलवाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।