फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire in a bus parked inside the school in Tilhar

तिलहर में स्कूल के अंदर खड़ी बस में लगी आग

Mon, 28 Mar 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fire in a bus parked inside the school in Tilhar
तिलहर में आग लगने से जली सेंट मैरी स्कूल की बस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। सेंट मैरी स्कूल की बाउंड्री के अंदर रविवार को तीन बसें कुछ दूरी पर खड़ी हुई थीं। स्कूल के कर्मचारी सतनाम ने बताया कि दोपहर लगभग पौने तीन बजे सबसे पीछे खड़ी बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान स्कूल में चौकीदार मौजूद था। उसने बस में आग लगने की सूचना प्रबंधन को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कर्मचारी सतनाम ने बताया कि आग लगने से स्कूल की खिड़की के लगे शीशे चटक गए। बस भी पूरी तरह से जल गई। रविवार की छुट्टी होने के कारण किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया कि यह बस चार साल पहले खरीदी गई थी और अभी तीन दिन पहले बच्चों को लेकर आई थी। तीन दिन से बस स्कूल में ही खड़ी थी। बस के मालिक संजय शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगी है।
विज्ञापन

माना यह भी जा रहा है कि सेंट मैरी स्कूल की इमारत के पास विरिया बाबा का विशाल मेला रविवार को लगता है। मेले में आई भीड़ के दौरान किसी ने हरकत कर दी हो। सतनाम ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस को अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed