फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire caused by a short circuit at Jewan's Uttar Pradesh Gramin Bank.

Shahjahanpur News: जेवां के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग

Wed, 08 Jul 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by a short circuit at Jewan's Uttar Pradesh Gramin Bank.
पुवायां के गांव जेवां में उप्र ग्रामीण बैंक में लगी आग बुझाते फायरकर्मी। संवाद
पुवायां। गांव जेवां स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बुधवार शाम शाॅर्टसर्किट से आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जेवां की उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शाम को पांच बजे काम समाप्त होने के बाद कर्मचारी चले गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे उधर से निकल रहे राहगीरों ने बैंक के गेट से धुआं निकलता देखा। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे बैंक के कर्मचारियों ने गेट खोला तो फायर ब्रिगेड कर्मचारी और पुलिसकर्मी अंदर गए। पुलिसकर्मियों ने पाया कि बिजली बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लगी है। बिना पानी डाले फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाई। इसके बाद शाखा प्रबंधक अक्षय कटियार सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बिजली के तार आदि जले हैं, अन्य नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते जानकारी मिल गई और बड़ा नुकसान होने से बच गया। अग्निशमन केंद्र प्रभारी आकाश सिंह ने बताया कि वाईफाई सिस्टम आग लगने से जल गया है। अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed